Swati Maliwal News: पंजाब जा सकते है विभव कुमार -भाजपा

0 228

नई दिल्ली 

आप राज्यसभा संसाद  स्वाति मालीवाल से बदसलूकी के मामले को लेकर भाजपा लगातार आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरने में लगी है। इस दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की अरविंद केजरीवाल अपने सहायक और स्वाति मालीवाल से मारपीट के दोषी विभव कुमार को पंजाब मे छुपा सकते हैं।

वीरेन्द्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल को चुनौती दी है की अगर उनमे अंश भर भी नैतिकता शेष है तो वह खुद आगे आ कर विभव कुमार को पुलिस को सौंपे। उन्होंने कहा की अरविंद केजरीवाल की मुश्किल यह है की विभव कुमार उनके भ्रष्टाचार एवं निजी जीवन के राजदार हैं और विभव को बचाना उनकी मजबूरी है।

Leave A Reply