Sharda Sinha: नहीं रहीं ‘बिहारी कोकिला’ शारदा सिन्हा, छठ से पहले निधन से शुभचिंतकों में फैली शोक की लहर
Sharda Sinha: नहीं रहीं 'बिहारी कोकिला' शारदा सिन्हा, छठ से पहले निधन से शुभचिंतकों में फैली शोक की लहरय
Indinewsline, New Delhi:
दिल्ली एम्स में भर्ती पद्म पुरस्कार से सम्मानित बिहार की मशहूर गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार देर शाम निधन हो गया। अब वह इस दुनिया में नहीं रहीं। सोमवार की शाम को ही शारदा सिन्हा की तबीयत अधिक बिगड़ गयी थी और उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट करना पड़ा था। मंगलवार को उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए।
शारदा सिन्हा के गाये छठ गीत अभी हर तरफ बज रहे हैं और इस महापर्व के बीच में उनके देहांत की खबर से प्रशंसकों में मायूसी छायी है।
पिछले महीने ही बिगड़ी थी तबियत
बिहार की सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा ने मंगलवार को दिल्ली एम्स में आखिरी सांस ली। 72 वर्षीय शारदा सिन्हा की तबीयत पिछले महीने ही बिगड़ गयी थी। जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया था। आइसीयू में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन इलाज के बाद उनकी तबीयत स्थिर हुई तो प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। जिसके बाद परिवार समेत उन तमाम लोगों ने राहत की सांस ली थी जिनकी नजरें शारदा सिन्हा के हेल्थ अपडेट पर ही टिकी हुई थी।
Related Posts