राम मंदिर के उद्घाटन से पहले पूरे देश के 1 लाख से अधिक मंदिरों में राम धूनी

एक माह पहले पूरे देश में शुरू हो जाएगा उत्सव 1 लाख से अधिक मंदिरों में होगी राम धूनी

0 88

नई दिल्ली
भगवान श्री राम के मंदिर के उद्घाटन से पहले देशभर में उत्सव शुरू हो जाएगा। करीब 500 साल के इंतजार के बाद भगवान राम का मंदिर बन रहा है। उम्मीद है कि 24 जनवरी को मंदिर का उद्घाटन होगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित दुनियाभर ने बड़े नेता उपस्थित रहेंगे। भगवान श्री राम के मंदिर का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय होने वाला है। इस मंदिर के उदृघाटन से एक माह पूर्व ही देशभर के 1 लाख से अधिक मंदिरों में राम धूनी का आयोजन शुरू हो जाएगा। यह आयोजन पूरे माह चलेगा। ऐसे मे उम्मीद है कि इस दीपावली के बाद से ही आयोजन की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। दीपावली के दीये का उजियारा अगले साल तक जारी रहेगा।

160 देशों से आएंगे मेहमान
भगवान श्री राम की महिमा ऐसी है कि उद्घाटन देखने के लिए दुनियाभर के 160 देशों से मेहमान आएंगे। ऐसे में यह आयोजन एक अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम बन जाएगा। इस आयोजन को कवर करने के लिए दुनियाभर की मीडिया भगवान राम की अयोध्या में रहेगी। अभी तक इस आयोजन को कवर करने के लिए दुनियाभर ने 6500 प्रेस पत्रकारों ने अपना पंजीकरण कराया है। आने वाले दिनों में इनकी संख्या बढ़ने की उम्मीद है।


पहले साल आ सकते है 5 करोड़ से अधिक लोग
भगवान श्री राम के दर्शन करने के लिए पहले साल पांच करोड़ से अधिक लोग आ सकते है। अयोध्या मुख्य पर्यटक आकर्षण बनने जा रहा है। आने वाले लोगों की संख्या को देखते हुए अध्योध्या के 3 स्टार से लेकर 5 स्टार तक के कई होटल तैयार हैं, और भी होटल तैयार हो रहे हैं। यहां तक आने में किसी को कोई दिक्कत न हों इसके लिए अयोध्या हवाई अड्डा भी तैयार है। यहां से कई भारतीय गंतव्यों से सीधी उड़ान मिलेगी। वहीं अयोध्या रेलवे स्टेशन सभी नई सुविधाओं के साथ तैयार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.