त्यौहार में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: नई दिल्ली से सुपौल के बीच रोजाना चलेगी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन

यूपी- बिहार के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी यह ट्रेन

8

Lucknow: आगामी त्यौहारों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। नई दिल्ली–सुपौल–नई दिल्ली के बीच रोजाना स्पेशल आरक्षित एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

दोनों दिशाओं में कुल 59-59 फेरे लगाएगी यह ट्रेन

लखनऊ मंडल के सीनियर DCM समर्थ गुप्ता के मुताबिक, यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 59-59 फेरे लगाएगी। 1 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन यह ट्रेन (04072) नई दिल्ली से रात 21:35 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी में यह ट्रेन (04071) 3 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन सुपौल से सुबह 07:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 15:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

यूपी- बिहार के कई प्रमुख स्टेशनों को जोड़ेगी यह ट्रेन

समर्थ गुप्ता ने बताया कि यह विशेष ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार के कई प्रमुख स्टेशनों को जोड़ेगी। नई दिल्ली से सुपौल जाते समय इस ट्रेन का वाराणसी जंक्शन पर दोपहर 14:35 बजे आगमन और 14:45 बजे प्रस्थान होगा। सुपौल से नई दिल्ली आते समय वाराणसी जंक्शन पर इसका आगमन रात 22:30 बजे और प्रस्थान 22:40 बजे होगा।

इन स्टेशनों पर भी होगा इस ट्रेन का आगमन

इसके अलावा गाजियाबाद, अलीगढ़, टुंडला, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, सिमरी बख्तियारपुर और सहरसा जंक्शन भी यह ट्रेन रुकेगी।

यात्रियों के लिए आरामदायक सफर

यात्रियों के आरामदायक सफर के लिए इस विशेष ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए गए हैं, जिनमें 2 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (3 AC), कोच 8 स्लीपर, कोच4 सामान्य, कोच2 एसएलआरडी कोच लगाए गए हैं।

यात्रियों से विशेष अनुरोध

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन के समय, ठहराव और अन्य नवीनतम जानकारी के लिए राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (NTES), रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या आधिकारिक माध्यमों का उपयोग जरूर करें।

Comments are closed.