सुल्तानपुर जं. पर हिंदी कार्यशाला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

हिंदी के दैनिक कार्यप्रणाली में और अधिक सशक्त ढंग से अपनाने की अपील

376

Sultanpur, (Mukesh Kumar): राजभाषा पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत सुल्तानपुर जंक्शन पर सोमवार को हिंदी कार्यशाला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर रेलवे कर्मियों को हिंदी के प्रयोग को दैनिक कार्यप्रणाली में और अधिक सशक्त ढंग से अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

हिंदी के दैनिक कार्यप्रणाली में और अधिक सशक्त ढंग से अपनाने की अपील

Sultanpur
Sultanpur

कार्यक्रम के दौरान स्टेशन अधीक्षक ने संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी का प्रचार-प्रसार तभी संभव है जब सभी सरकारी कार्यों में इसे आत्मविश्वास के साथ प्रयोग किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से द्विभाषी नाम पट्ट, सूचना पट्ट तथा रजिस्टरों के मुख्य पृष्ठों पर हिंदी के प्रयोग को सुनिश्चित करने पर बल दिया।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा

आयोजन के अंतर्गत आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विजयी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। रेल प्रशासन ने उम्मीद जताई कि इस प्रकार के आयोजन से कर्मचारियों में हिंदी के प्रयोग के प्रति न केवल जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि कार्य संस्कृति में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।

Comments are closed.