लखनऊ-वाराणसी सुपरफास्ट की यात्रा अब होगी आरामदायक

06 से लखनऊ और 07 अगस्त से वाराणसी से LHB रेक से यात्रा का होगा शुभारंभ

11

Lucknow Team: लखनऊ–वाराणसी सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस का संचालन अब आधुनिक LHB रेक (कोच) से होगा। यात्रियों को अधिक सुरक्षित, आरामदायक एवं आधुनिक रेल यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इस रेक को लगाने का निर्णय उत्तर रेलवे ने लिया है।

LHB रेक का स्थाई रूप से संचालन करने का निर्णय

रेल प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 20401/ 20402 वाराणसी–लखनऊ–वाराणसी सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस में वर्तमान में प्रयुक्त ICF रेक के स्थान पर आधुनिक LHB रेक का स्थाई रूप से संचालन करने का निर्णय लिया गया है।

LHB रेक के साथ प्रारंभ

लखनऊ मंडल के सीनियर DCM समर्थ गुप्ता ने बताया कि इस व्यवस्था के अंतर्गत गाड़ी संख्या 20402 (लखनऊ–वाराणसी) का संचालन 06 अगस्त से लखनऊ से और गाड़ी संख्या 20401 (वाराणसी–लखनऊ) 07 अगस्त से वाराणसी से LHB रेक के साथ प्रारंभ किया जाएगा।

LHB रेक से मिलेगी यह सुविधा-

– कोच आधुनिक तकनीक से निर्मित होने के कारण यात्रा पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित एवं आरामदायक

– बेहतर सस्पेंशन प्रणाली के कारण झटके एवं कंपन कम महसूस होंगे, जिससे यात्रा अधिक सहज बनेगी

– यह कोच उच्च गति क्षमता वाले होने से बेहतर एवं सुचारु परिचालन में सहायता मिलेगी

– कोचों में शोर अपेक्षाकृत कम होता है, जिससे यात्रियों को अधिक आरामदायक वातावरण मिलता है

– दुर्घटना की स्थिति में यह अधिक सुरक्षित माने जाते हैं, क्योंकि इनमें एंटी-क्लाइम्बिंग प्रणाली उपलब्ध होती है, जो कोचों को एक-दूसरे पर चढ़ने से रोकती है।

– उन्नत ब्रेकिंग प्रणाली एवं आधुनिक कपलिंग व्यवस्था के कारण अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय एवं प्रभावी

 

Comments are closed.