डॉ. BKS चौहान ने संभाला बलरामपुर अस्पताल के निदेशक का कार्यभार

मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलें, यही प्राथमिकता

17

Lucknow: बलरामपुर अस्पताल के नये निदेशक डॉ. BKS चौहान ने सोमवार को अपना पदभार संभाल लिया है। कार्यवाहक निदेशक डॉ. विवेक गुप्ता ने उन्हें चार्ज सौंपा। इसके साथ ही डॉ. विवेक गुप्ता ने भी आशियाना स्थित लोकबंधु अस्पताल में निदेशक पद की जिम्मेदारी संभाल लिया है।

मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देना ही प्राथमिकता

डॉ. BKS चौहान ने बताया कि मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलें, यही उनकी प्राथमिकता है। पूर्व में अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक की जिम्मेदारी कई वर्षों तक संभाली है, इसलिए अस्पताल की कार्यशैली को बेहतर तरीके से समझते हैं।

बधाईयों का लगा तांता, PDA कोषाध्यक्ष अजय पांडेय ने भी दी बधाई

इधर, पदभार संभालते ही बलरामपुर अस्पताल में नये निदेशक को डॉक्टरों और कर्मचारियों ने मिलकर शुभकामनाएं दी। इसी क्रम में डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन (DPA) के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय, चीफ फार्मासिस्ट प्रद्युमन सिंह, मनमोहन मिश्रा ने डॉ. सिंह को बधाई दी।

नए निदेशक ने दिया सहयोग का आश्वासन- अजय कुमार पांडेय

अजय कुमार पांडेय ने बताया कि नए निदेशक से बहुत उम्मीदें हैं। उन्होंने फार्मासिस्ट से लेकर कर्मचारी हित से जुड़े मुद्दों पर पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता राजीव कुमार, प्रदेश अध्यक्ष JK सचान ने भी नए निदेशक से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।

डॉ. चौहान का पुनः आना गर्व का विषय

प्रदेश प्रवक्ता राजीव कुमार ने कहा कि डॉ. चौहान पुन: यहाँ निदेशक के रूप में आना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उनके कुशल मार्गदर्शन में यह चिकित्सालय सेवा और गुणवत्ता के नए आयाम स्थापित करेगा।

Comments are closed.