केशव मौर्य दिल्ली में भाजपा नेताओं के वाइफाई का पासवर्ड हैं-अखिलेश यादव
दिल्ली व लखनऊ अगर मिल कर साथ चलते तो यूपी कितना प्रगतिशील राज्य बन जाता
लखनऊ, संवाददाता।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के आंतरिक सियासत पर निशाना साधा। शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान अखिलेश ने कहा कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली के मोहरा हैं। वे दिल्ली के भाजपा नेताओं के वाइफाई का पासवर्ड हैं। अब इस पासवर्ड का खेल देखिए। क्या ऐसे सरकार चलेगी? उन्होंने कहा कि दिल्ली व लखनऊ अगर मिल कर साथ चलते तो यूपी कितना प्रगतिशील राज्य बन जाता।
बागी विधायकों की सदस्यता खत्म कराने को विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखेंगे
उन्होंने कहा कि वह (केशव मार्य) आरक्षण पर पत्र लिख कर दोहरी भूमिका में खेलना चाहते हैं। यहां भी बदनाम न हों और वहां भी बनें रहें। अखिलेश यादव ने कहा कि बागी विधायकों की सदस्यता खत्म कराने को विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखेंगे। उन्हें वहां से पूरा न्याय मिलेगा। राज्यसभा चुनाव में तो जो हुआ कैमरे पर हुआ….। यह लोग हमारे खिलाफ बोलते हैं। यह सब भाजपा में चले गए हैं। इन्होंने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा दी हैं। सपा विधायक पल्लवी पटेल के सीएम से मिलने के बाबत सवाल पर उन्होंने कहा कि इसमें कोई नई बात नहीं है। चूंकि पल्लवी पटेल पीडीए से आती हैं और महिला हैं। इसलिए वह उनकी सदस्यता खत्म नहीं कराएंगे।
हमारी पार्टी ने समाजवादी और पीडीए परिवार ने साम्प्रदायिक राजनीति का अंत किया
Related Posts