कन्हैया कुमार के इस बयान से भाजपा में मचा बवाल? विवादित टिप्पणी पर संग्राम!
डिप्टी सीएम की पत्नी इंस्टाग्राम पर रील बनाएंगी और हम धर्म बचाएंगे, ऐसा नहीं होगा
Indinewsline, Delhi:
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी पर विवादित टिप्पणी की। जिसपर बवाल शुरू हो गया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कन्हैया कुमार ने कहा कि “डिप्टी सीएम की पत्नी इंस्टाग्राम पर रील बनाएंगी और हम धर्म बचाएंगे, ऐसा नहीं होगा।”
कन्हैया कुमार के इस बयान पर भाजपा का हमला
कन्हैया कुमार के इस बयान पर तीखा विवाद शुरू हो गया है और भाजपा ने हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आखिर ऐसी सोच से आजादी कब मिलेगी। ऐसे छिछोरे लोगों से कांग्रेस आजादी कब पाएगी। उन्होंने कहा कि एक ऐसे शख्स ने महाराष्ट्र की बेटी के लिए घोर अपमानजनक टिप्पणी की है, जो आतंकियों और नक्सलियों का समर्थन करता है।
“इस लड़ाई में आपके बेटा और बेटी भी हमारे साथ चलेंगे ना..”
कन्हैया कुमार ने नागपुर में कांग्रेस कैंडिडेट का प्रचार करते हुए कहा था, ‘अगर ये धर्मयुद्ध है और धर्म को बचाने का सवाल है। जो भी नेता आपके सामने धर्म बचाने का भाषण देता है, उससे आप एक सवाल पूछिए कि इस लड़ाई में आपके बेटा और बेटी भी हमारे साथ चलेंगे ना। ऐसा तो नहीं होगा कि धर्म बचाने की जिम्मेदारी हमारी और ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज में पढ़ने की जिम्मेदारी आपके बच्चों की। अगर धर्म बचाना है तो सब मिलकर बचाएंगे। ऐसा तो नहीं होगा कि हम लोग धर्म बचाएंगे और डिप्टी सीएम साहब की पत्नी इंस्टाग्राम पर रील बनाएंगी।’
Related Posts