justin trudeau के विमान में आई तकनीकी खराबी

कुछ और दिन रहेंगे भारत में

0 244

नई दिल्ली
जी 20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने आए कनाडा के प्रधानमंत्री justin trudeau कुछ और दिन भारत में रहेंगे। रविवार को कनाडा लौटने से पहले उनके विमान में तकनीकी खराबी आ गई है। हवाई अड्डे के अधिकारी ने जानकारी दी है कि कनाडाई प्रतिनिधिमंडल तब तक भारत में रहेगा जब तक कि जमीन पर इंजीनियरिंग टीम समस्या को ठीक नहीं कर लेती। ऐसा बताया जा रहा है कि दल जब हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करने वाला था, उसी समय कनाडाई सशस्त्र बलों ने दल को सूचना दी कि CFC001 प्लेन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई है। इन समस्याओं को रातोंरात ठीक नहीं किया जा सकता है, वैकल्पिक व्यवस्था होने तक प्रतिनिधिमंडल दल को भारत में ही रुकना होगा।

Leave A Reply