लखनऊ में इंजेक्शन लगाने के बाद 10 साल के बच्चे की मौत, हंगामा देख अस्पताल बन्द कर भागे डॉक्टर और कर्मचारी
अस्पताल प्रशासन ने गुपचुप तरीके से दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट करा दिया
Indinewsline, Lucknow:
इंदिरानगर स्थित जनकल्याण आई हॉस्पिटल में आंख के ऑपरेशन के लिए बेहोशी का इंजेक्शन लगाने के बाद 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने हॉस्पिटल पहुंचकर हंगामा शुरू दिया। यह देख डॉक्टर और पूरा स्टाफ अस्पताल बंद करके भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर सभी को शांत कराया।
आरोप है कि ऑपरेशन के बाद अमन को होश नहीं आया तो अस्पताल प्रशासन ने गुपचुप तरीके से दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट करा दिया। परिजनों ने गाजीपुर थाने में अस्पताल के संस्थापक व डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच भी शुरू दी है।
दीवाली में पटाखा जलाते हुए बच्चे के आंख में हुआ था इंफेक्शन
सुलतानपुर निवासी अर्जुन ने बताया कि दीपावली के दिन पटाखा जलाते समय बेटे अमन मिश्रा की आंख में इंफेक्शन हो गया था। सुलतानपुर में डॉक्टरों को दिखाने के बाद लखनऊ में पहुंचे थे। जिसके बाद सात नवंबर को अमन को शाम सात बजे इंदिरानगर स्थित आई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने अमन की आंख की जांच करने के बाद ऑपरेशन करने की सलाह दी थी।
Related Posts
