टूटा नहीं है इंडिया गठबंधन, जानें ममता बनर्जी को लेकर क्या बोल गए राहुल

भारत उदय यात्रा के दौरान मीडिया से की बातचीत

0 148

नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव को लेकर बना इंडिया गठबंधन अभी टूटा नहीं है। भारत उदय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूरी तरह से इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। इसके  अलावा अधिकांश अन्य सदस्य जो इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं, वे अभी भी इंडिया गठबंधन के सदस्य हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गठबंधन को छोड़ दिया है और वह भाजपा में चले गए हैं। आप अनुमान लगा सकते हैं कि उनके जाने के क्या कारण हैं। यह ठीक है। हम आज भी बिहार में इंडिया गठबंधन के रूप में लड़ेंगे। इसलिए मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि हमारे कई साथी हैं  गठबंधन का हिस्सा नहीं। कुछ लोग के जानें से गठबंधन खत्म नहीं हो जाता।

Leave A Reply