सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज काटजू की सलाह- ‘मुसलमान सुअर का गोश्त खाएं’, भड़के फैंस ने दिये यह जवाब?
"मैं स्वयं गाय और सुअर दोनोँ का गोश्त खाता हूँ।"- काटजू
नई दिल्ली, संवाददाता।
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने मुसलमानों को सुअर के गोश्त खाने की सलाह दी तो उनके प्रसंशक भड़क उठे। उन्होंने रविवार को अपने सोशल मीडिया फेसबुक पर यह भड़काऊ बयान पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि “मैं स्वयं गाय और सुअर दोनोँ का गोश्त खाता हूँ।”
पूर्व जज ने लिखा कि जब रसूल और इस्लाम ने सुअर का गोश्त खाना वर्जित किया था। उस ज़माने में आधुनिक डेरी (dairies) नहीं होते थे , और सुअर सड़क पर पड़े कूड़ा- कचरा खाते थे, जिससे उनका गोश्त खाने से बीमारियां (जैसे टेपवर्म) होने की संभावना थी। इसलिए उस ज़माने में, अर्थात सातवीं सदी ( 7th century) में सुअर के गोश्त खाने पर प्रतिबन्ध लगाना उचित और दुरुस्त था।”
Related Posts