भाजपा यूपी विधानसभा के उपचुनाव में सभी दस सीटें हारेगी- अखिलेश यादव
PDA सबको साथ लेकर चलेगा, आने वाले चुनाव में भी NDA को हराएगा
लखनऊ, संवाददाता।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि PDA बड़ी लड़ाई लड़ने जा रहा है। PDA सबको साथ लेकर चलने का काम करेगा। आने वाले चुनाव में भी PDA ही NDA को हराएगा।
पार्टी मुख्यालय से शनिवार को जारी बयान में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा विधानसभा उपचुनाव में सभी दस सीटें हारेगी। इसके बाद भाजपा विधानसभा का चुनाव भी हारेगी और इनकी कुर्सी भी छिनना तय है।
जाति के आधार पर BLO की तैनाती का आरोप
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा हार से डरी हुई है। ये BLO को हटा रहे हैं। जाति के आधार पर BLO की तैनाती हो रही है। जाति के आधार पर SDM तैनात हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक पत्रकार ने एक सूची जारी की है कि शासन में किस तरह से एक ही जाति के लोग कहां- कहां बैठाये गए हैं।
Related Posts