लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में सपा को बड़ा झटका, यह नेता हुआ ‘कांग्रेस’ में शामिल? क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर!

राजनीतिक दलों के नेताओं के शामिल होने से लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की होगी बड़ी जीत- उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय

0 92

लखनऊ
समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सपा सरकार में मंत्री रहे उज्जवल रमन सिंह समर्थकों संग कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। लखनऊ स्थित यूपी कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ”मोना” की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर आराधना मिश्रा “मोना” ने उज्जवल रमन सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें कांग्रेस का गमछा (अंगवस्त्र) भेंट किया।
अविनाश पाण्डेय ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रभावित होकर जिस प्रकार से लगातार राजनीतिक दलों के नेता कांग्रेस में अपनी आस्था दिखा रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की बड़ी जीत होगी।

लखनऊ स्थित कॉंग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते यूपी अध्यक्ष अजय राय, प्रभारी अविनाश पांडेय व अन्य

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हमारे देश एवं लोकतंत्र को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन के सभी दलों के नेता एकजुट हैं। आज जिस तरह से देश में नफरत एवं विघटन की राजनीति हो रही है। महंगाई और बेरोजगारी की मार झेलती इस देश की जनता भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों को समझ चुकी है। और अब देश का जनमानस बदलाव का मन बना चुका है, ऐसे में हम सभी को एक साथ मिलकर कर युद्धस्तर पर काम कर रहें हैं और निश्चित ही 2024 में देश में इंडिया गठबंधन की सरकार होगी।
विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ”मोना” उत्तर प्रदेश में हो रहे महिलाओं के प्रति बढ़ते हुए अत्याचारों पर अपनी चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल रही है। महिला अपराध में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद सपा सांसद रेवती रमण सिंह के पुत्र उज्जवल रमन सिंह ने कहा कि आज का दौर बहुत कठिन है, संविधान खतरे में ही नहीं है खतरा दिखने लगा है। इस दौर में एक जैसी विचारधारा के सभी लोगों को एक साथ एकजुट होकर लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लडऩी है।
इस मौके पर पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी, प्रियंका गुप्ता, सचिन रावत, ओंकारनाथ सिंह, विकास श्रीवास्तव सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.