आजमगढ़- गैस सिलेंडर फटने से गरीब परिवार का पूरा घर जलकर राख

शासन- प्रशासन से अभी तक किसी भी प्रकार की मदद नहीं मिला

0 243

उपेन्द्र कुमार पांडेय
आजमगढ़। लालगंज लोक सभा क्षेत्र के सरायमीर थाना क्षेत्र अन्तर्गत दरीखा गांव में बीते हफ्ते सिलेंडर फटने से राजेन्द्र चौरसिया के घर में लगी भयंकर आग लग गई थी। आग लगने से घर -गृहस्थी जलकर खाक में मिल गई एवं लाखों के सामान के साथ जानवर भी जल गए।
परिवार आर्थिक रूप से बहुत गरीब है और खाने- पीने की सामान तक के लिए मोहताज है। परिवार ने सरकार एवं जनप्रतिनिधि से मदद की गुहार लगाई। युवा समाजसेवी दीपक पाठक माइकल मंत्री छात्रसंघ, पूर्व जिला उपाध्यक्ष छात्रसभा ने परिवार से मिलकर आर्थिक मदत कर सांत्वना दिया एवं परिवार की हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

Leave A Reply