Lucknow: बलरामपुर अस्पताल में मना ‘विश्व फार्मेसी दिवस’, अजय पांडेय ने दी बधाई

बलरामपुर अस्पताल में फार्मासिस्टों ने केक काटकर मनाया विश्व फार्मेसी दिवस

15

Lucknow: राजधानी के बलरामपुर अस्पताल में शुक्रवार को फार्मासिस्ट संवर्ग ने हर्षोल्लास के साथ केक काटकर विश्व फार्मेसी दिवस मनाया। अस्पताल के NCD विभाग में आयोजित कार्यक्रम में उप्र डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन (DPA) के कोषाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ‘अज्जू’ ने सभी साथियों को बधाई दी।

औषधियों को जीवन देते हैं फार्मासिस्ट- अजय पांडेय

उन्होंने कहा कि जहां औषधियां जीवन देती हैं, वहीं फार्मासिस्ट औषधियों को जीवन देते हैं। फार्मासिस्ट औषधियों का विशेषज्ञ और महत्वपूर्ण ड्रग काउंसलर है। DPA के प्रदेश प्रवक्ता S.M. त्रिपाठी ने कहा कि चिकित्सा जगत में फार्मासिस्टों की सेवाएं अनिवार्य हैं। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में फार्मासिस्ट दिन-रात सेवा देकर अपनी पहचान बनाता है और मरीजों का भ्रम दूर करता है।

कार्यक्रम में ये सभी लोग हुए शामिल

इस अवसर पर चीफ फार्मासिस्ट मनमोहन मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, डॉ. अजय राजा, डॉ. रुखसाना फातिमा, अनिल श्रीवास्तव, प्रभाकर त्रिपाठी, K.K. सिंह, विजय शंकर दीक्षित, मोती लाल, खुशबू यादव, स्मिता सिन्हा, मुकेश जोशी, देवेश, आदर्श बाजपेई सहित कई फार्मासिस्ट मौजूद रहे।

Comments are closed.