President ने दी देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति ने भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि और शुभारंभ का प्रतीक बताया।

64

नई दिल्ली, 13 सितंबर।

गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि और शुभारंभ का प्रतीक बताया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि गणेश चतुर्थी का पर्व हमारे जीवन में ऊर्जा, ज्ञान और सकारात्मकता का संचार करता है। यह पवित्र त्योहार हमें जीवन में नए संकल्पों के साथ प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान गणेश सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आएं। राष्ट्रपति ने देशवासियों से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लेने का भी आह्वान किया।

गौरतलब है कि गणेश चतुर्थी भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है और देशभर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ इसका आयोजन किया जाता है।

Comments are closed.