समपार फाटक दिवस पर रेलवे स्काउट ने नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अरुण कुमार दोहरे भी रहे मौजूद

14

Lucknow: अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस पर मंगलवार को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। रेलवे स्काउट एवं गाइड द्वारा दिलकुशा रेलवे फाटक पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अरुण कुमार दोहरे भी उपस्थित रहे।

रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए किया प्रेरित

Lucknow
Lucknow

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता के मुताबिक, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया एवं संदेश दिया कि फाटक बंद होने पर धैर्य रखें और खुलने तक प्रतीक्षा करें। किसी भी स्थिति में बंद फाटक के नीचे से निकलने अथवा उसे पार करने का प्रयास न करें तथा गेटमैन पर फाटक खोलने का दबाव न बनाएं।

ट्रैक पार करते समय बाईं एवं दाईं ओर देखकर ही आगे बढ़ें

कार्यक्रम के दौरान लोगों को बताया गया कि मानव रहित क्रॉसिंग अथवा ट्रैक पार करते समय बाईं एवं दाईं ओर देखकर ही आगे बढ़ें। रेल लाइन पार करते समय मोबाइल फोन पर बातचीत करने, सोशल मीडिया देखने या ईयरफोन लगाने जैसी गतिविधियों से बचें, क्योंकि इससे आने वाली ट्रेन का आभास नहीं हो पाता और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।

जल्दबाजी में रेलवे ट्रैक पार करना अत्यंत खतरनाक

Lucknow
Lucknow

नुक्कड़ नाटक में यह भी दर्शाया गया कि जल्दबाजी में रेलवे ट्रैक पार करना अत्यंत खतरनाक है। रेलवे लाइन कोई शॉर्टकट मार्ग नहीं है और उसे केवल निर्धारित स्थानों जैसे रेलवे फाटक, फुट ओवर ब्रिज (FOB) अथवा सबवे के माध्यम से ही पार किया जाना चाहिए। स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम में रुचि दिखाई तथा रेलवे द्वारा दिए गए सुरक्षा संदेशों की सराहना की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक कर रेलवे दुर्घटनाओं की रोकथाम करना था।

Comments are closed.