लखनऊ मण्डल के सीनियर DCM ने महाशिवरात्रि पर किया वाराणसी कैंट का निरीक्षण

भीड़ प्रबंधन व्यवस्था का लिया जायजा, सम्बंधित अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

39

Lucknow: उत्तर रेलवे के सीनियर DCM कुलदीप तिवारी ने रविवार को महाशिवरात्रि के दिन वाराणसी कैंट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में की गई भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा तथा यात्री सुविधाओं की व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन भी किया।

समुचित भीड़ नियंत्रण व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश

Lucknow
Lucknow

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट काउंटर, आरक्षण कार्यालय तथा प्रवेश/निकास द्वारों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर यात्रियों की संख्या में संभावित वृद्धि को देखते हुए समुचित भीड़ नियंत्रण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

सुरक्षा बलों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश

Lucknow
Lucknow

उन्होंने यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए बैरिकेडिंग, अतिरिक्त टिकट काउंटर, हेल्प डेस्क, उद्घोषणा प्रणाली तथा सुरक्षा बलों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल उपलब्धता एवं प्रकाश व्यवस्था का भी विशेष निरीक्षण किया गया।

पार्किंग स्थल एवं फूड वैन पर निर्धारित दरों के पालन, स्वच्छता एवं सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

Lucknow
Lucknow

निरीक्षण के दौरान 2nd Entry की ओर स्थित पार्किंग स्थल एवं फूड वैन का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान श्री तिवारी ने दोनों जगहों पर निर्धारित दरों के पालन, स्वच्छता एवं सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही यात्रियों से अपील की कि किसी भी सेवा अथवा खरीद के उपरांत भुगतान का अधिकृत बिल अवश्य लें, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो तथा किसी प्रकार की अनियमितता की स्थिति में उत्पन्न न हो।

संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश

Lucknow
Lucknow

निरीक्षण के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) एवं जीआरपी अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए। श्री तिवारी ने कहा कि लखनऊ मंडल महाशिवरात्रि के दौरान यात्रियों की सुरक्षित, सुगम एवं सुव्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Lucknow
Lucknow

Comments are closed.