माघ मेला के बीच “महाशिवरात्रि” पर प्रयाग एवं फाफामऊ जंक्शन पर रेल प्रबंधन ने की बेहद मजबूत व्यवस्था

प्रवेश एवं निकासी के लिए अलग रास्ते निर्धारित

41

Lucknow: माघ मेला के बीच “महाशिवरात्रि” पर श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की संभावित भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रयाग तथा फाफामऊ जं. पर प्रबंधन द्वारा बहुत मजबूत व्यवस्था सुनिश्चित की गई। उत्तर रेलवे के सीनियर DCM कुलदीप तिवारी के मुताबिक, स्टेशन परिसरों में प्रवेश एवं निकासी के लिए अलग रास्ते निर्धारित किए गए हैं, जिससे यात्रियों का सुगम एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके।

प्लेटफॉर्मों पर बैरिकेडिंग एवं कतारबद्ध प्रणाली से किया जा रहा भीड़ को नियंत्रित

श्री तिवारी ने बताया कि प्लेटफॉर्मों पर बैरिकेडिंग एवं कतारबद्ध प्रणाली लागू कर भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है। अतिरिक्त टिकट काउंटर/एटीवीएम/M-UTS की व्यवस्था कर यात्रियों को शीघ्र टिकट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। आरपीएफ एवं जीआरपी के अतिरिक्त बल की तैनाती के साथ सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को निरंतर आवश्यक सूचनाएँ एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश प्रसारित किए जा रहे हैं।

प्राथमिक उपचार कक्ष एवं एम्बुलेंस की समुचित व्यवस्था

सीनियर DCM ने कहा कि जरूरत पड़ने पर प्राथमिक उपचार कक्ष एवं एम्बुलेंस की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। मंडल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन परिसर में शांति एवं अनुशासन बनाए रखें। रेल कर्मचारियों एवं सुरक्षा बलों के निर्देशों का पालन करें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें।

Comments are closed.