‘यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता’, प्रयाग रेल क्षेत्र के निरीक्षण में RPF DG ने दिए निर्देश
संवेदनशील स्थलों पर निरंतर निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश
Lucknow: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की महानिदेशक (DG) सोनाली मिश्रा ने प्रयाग क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रवेश एवं निकास द्वार, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली तथा नियंत्रण कक्ष का गम्भीरता से जायजा लिया। यह जानकारी उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के सीनियर DCM कुलदीप तिवारी ने दी।
संवेदनशील स्थलों पर निरंतर होती रहे निगरानी

श्री तिवारी के मुताबिक, ICC कंट्रोल सेंटर में उन्होंने लाइव मॉनिटरिंग, भीड़ प्रबंधन प्रणाली, आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। सोनाली मिश्रा ने निर्देश दिए कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा संवेदनशील स्थलों पर निरंतर निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आरपीएफ कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, सतर्कता एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित भी किया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ रेलवे एवं आरपीएफ अधिकारी उपस्थित रहे।
Comments are closed.