UPSRTC: परिवहन मंत्री ने बुलन्दशहर के नए बस अड्डे का किया वर्चुअली लोकार्पण
शिकारपुर की जनता को मिलेगा रोडवेज बसों का लाभ- दयाशंकर सिंह
Lucknow: उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने मंगलवार को विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष से बुलन्दशहर स्थित शिकारपुर में नवनिर्मित बस अड्डे का वर्चुअली लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह बस अड्डा शिकारपुर की जनता के लाभदायक होगा। यहां के बसों की संख्या बढ़ाई जायेगी, सभी जगहों से आवागमन सुनिश्चित कराई जायेगी।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जन्म शताब्दी का भी अवसर

परिवहन मंत्री ने कहा कि आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जन्म शताब्दी का भी अवसर है। पूरा देश एवं प्रदेश उनका जन्म शताब्दी वर्ष भी मना रहा है। इस अवसर पर शिकारपुर, बुलन्दशहर में विधायक अनिल शर्मा के प्रयासों से बस अड्डे का लोकार्पण किया गया। लगभग 02 करोड़ 18 लाख रूपये की लागत से बस अड्डे का निर्माण किया गया है, जिसका सीधा लाभ वहां की जनता को मिलेगा।
शिकारपुर से अनूप शहर तथा शिकारपुर से खुर्जा अलीगढ़ मार्ग पर दो बसों का होगा संचालन

परिवहन मंत्री ने कहा कि निगम के दो मार्गाें, शिकारपुर से अनूप शहर तथा शिकारपुर से खुर्जा अलीगढ़ मार्ग पर दो बसों का संचालन किया जायेगा। उपरोक्त दोनों बसें शिकारपुर बस स्टेशन पर रात्रि विश्राम करेगी तथा दूसरे दिन प्रातः मार्ग पर प्रस्थान करेगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार यहां पर बसों की संख्या बढ़ाई जायेगी, जिससे कि वहां के लोगों को प्रदेश के अन्य जगहों तक पहुंचने में सुविधा हो।
मौके पर निगम के अफसर रहें मौजूद

इस अवसर पर विभाग की अपर मुख्य सचिव अर्चना अग्रवाल, आयुक्त किंजल सिंह, विशेष सचिव के.पी. सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comments are closed.