पेंशन अदालत में रेलकर्मियों के 16 मामलों का मौके पर ही निस्तारण, शेष तीन को कार्रवाई के लिए भेजा

अपर मंडल रेल प्रबंधक शूरवीर सिंह ने सभी की समस्याओं का शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन

4,770

Lucknow: लखनऊ स्थित मंडलीय कार्यालय में सोमवार को उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए पेंशन अदालत का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक शूरवीर सिंह ने स्वयं उपस्थित रहकर सभी की समस्याओं की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

अरिमा भटनागर के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ पेंशन अदालत

Lucknow
Lucknow

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अरिमा भटनागर के मार्गदर्शन में आयोजित इस पेंशन अदालत में प्राप्त कुल 19 आवेदनों में से 16 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष 03 प्रकरणों को अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस पेंशन अदालत में सीनियर DCM कुलदीप तिवारी के अलावा कार्मिक शाखा के अधिकारी, कर्मचारी आदि शामिल रहे।

Lucknow
Lucknow

 

Comments are closed.