त्योहारों में यात्रियों को राहत देने का प्रयास, लखनऊ मंडल ने शुरू की विशेष ट्रेनें, टिकट से सुरक्षा तक मजबूत

लखनऊ और वाराणसी स्टेशनों पर टिकट खरीदना अब आसान

53

Lucknow, Mukesh Kumar: त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारियाँ की हैं। दावा है कि इस बार स्टेशनों पर टिकट वितरण से लेकर सुरक्षा तक, हर मोर्चे पर व्यवस्थाएँ मजबूत की गई हैं।

स्टेशनों पर टिकट खरीदना अब आसान

लखनऊ और वाराणसी स्टेशनों पर टिकट खरीदना अब आसान हो गया है। रेलवे ने पारंपरिक काउंटरों के साथ ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) और मोबाइल अनरिज़र्व्ड टिकटिंग सिस्टम (M-UTS) की सुविधा शुरू की है। लखनऊ स्टेशन पर 33 और वाराणसी पर 31 टिकट काउन्टर खोले गए हैं जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। टिकट वितरण प्रक्रिया और तेज़ हो गई है।

यात्रियों के लिए लखनऊ मंडल से चलाई गई कई स्पेशल ट्रेनें

त्योहारों में यात्रियों के लिए लखनऊ मंडल से कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ये ट्रेनें दिल्ली, जयपुर, गुजरात, मुंबई, बिहार, कोलकाता और चंडीगढ़ जैसी प्रमुख मंज़िलों के लिए रवाना होंगी।

192 सीटें उपलब्ध

गाड़ी संख्या 04235 लखनऊ–शकूरबस्ती (दिल्ली) स्पेशल ट्रेन रात 8:50 बजे रवाना होगी। इसमें स्लीपर क्लास में 192 सीटें अब भी उपलब्ध हैं।

गाड़ी संख्या 04231 लखनऊ–चंडीगढ़ सुपरफास्ट रात 9:00 बजे प्रस्थान करेगी, जिसमें स्लीपर क्लास में 45 और 2AC में 19 सीटें खाली हैं।

भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे ने अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती, घोषणाएँ, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, हेल्प डेस्क, पेयजल और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था की है।

सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी तत्परता से जुटे

सीनियर DCM कुलदीप तिवारी ने बताया कि
त्योहारों के दौरान हर यात्री को सुरक्षित, सहज और समयबद्ध यात्रा मिले, इसके लिए मंडल के सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी तत्परता से जुटे हैं। त्योहारों के इस मौसम में रेलवे ने अपनी पूरी ताक़त यात्रियों की सुविधा के लिए झोंक दी है ताकि कोई भी यात्री टिकट या यात्रा में परेशानी का सामना न करे।

Comments are closed.