दुकान में घुसकर पत्रकार पर लाठी-डंडों से हमला, चाचा को भी पीटा, सिद्धौर में फैली दहशत

मौके पर पुलिस ने दो हमलावरों को पकड़ा, बाकी फरार

200

Barabanki: सिद्धौर में रविवार को दबंगों ने पत्रकार वकील अहमद और उनके चाचा पर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के दौरान दबंगों ने दुकान में भी जमकर तोड़फोड़ भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया और दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य फरार हो गए।

अपने चाचा की दुकान पा बैठा था पत्रकार, तभी दबंगों ने किया हमला

Lucknow
Lucknow

पत्रकार वकील अहमद सभासद का भी चुनाव लड़ चुके हैं। वो अपने चाचा की चाय की दुकान पर बैठे थे। तभी मोहल्ले के कुछ दबंग मो. सुवेब पुत्र यूनुस, मो. यूनुस पुत्र मो. हनीफ, रिज़वान पुत्र मेराज उर्फ रज्जू, मो. आमिर उर्फ यूनुस, नूर आलम पुत्र मो. यूनुस, मो. राजा पुत्र मो. यूनुस ने अपने दो अन्य साथियों संग हथियारों से लैस होकर पहुंचे और योजनाबद्ध तरीके से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में वकील अहमद को गंभीर चोटें आईं, जबकि उनके चाचा का सिर फट गया।

पूरे इलाके में हड़कंप, स्थानीय लोगों में भी फैली दहशत 

हमले के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये दबंग पहले भी कस्बे के कई सम्मानित नागरिकों से मारपीट कर चुके हैं। दबंगों ने मोहर्रम की 11वीं तारीख को जुलूस बिगाड़ने की भी कोशिश की थी। गरीब और कमजोर लोगों को धमकाना व पीटना इनकी आदत बन चुकी है। जो कोई इनके खिलाफ आवाज उठाता है, उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है।

पुलिस ने मौके पर दो हमलावरों को पकड़ा, बाकी फरार

घटना की सूचना मिलते ही सिद्धौर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए मो. यूनुस और मो. रिज़वान को दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि बाकी अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पत्रकार बोला- प्रशासन पर पूरा भरोसा, दोषियों पर होगी कार्रवाई

Lucknow
Lucknow

घायल पत्रकार वकील अहमद ने बताया कि “हम हमेशा सच का साथ देते आए हैं और आगे भी देंगे। हमें प्रशासन पर पूरा भरोसा है। हमें इंसाफ मिलेगा और दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ दोबारा न हों।”

दबंगई पर अंकुश लगाने की मांग

इस हमले से कस्बे में दहशत का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि पुलिस जल्द से जल्द फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करे, ताकि दबंगई पर अंकुश लगाया जा सके।

Comments are closed.