गाँधी जयंती पर महाप्रबंधक ने रेलकर्मियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ, इसे जनांदोलन बनाने की भी अपील

गाँधी पर आधारित पुस्तक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन

649

Lucknow, (Mukesh Kumar): उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने वाराणसी स्टेशन पर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं रेलकर्मियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

गांधी जी के अनुशासन और सेवा की भावना को आत्मसात करने की अपील

Lucknow
Lucknow

इस मौके पर GM श्री वर्मा ने कहा कि गाँधी जी के विचारों और आदर्शों से प्रेरित होकर हम सबको स्वच्छता, अनुशासन और सेवा की भावना को आत्मसात करना चाहिए।

गाँधी पर आधारित पुस्तक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन

Lucknow
Lucknow

महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सर्व सेवा संघ द्वारा आयोजित गाँधी पर आधारित पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। तत्पश्चात् उन्होंने स्काउट एवं गाइड द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक को भी देखा और उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि गाँधी जी के विचारों और आदर्शों से प्रेरित होकर हम सबको स्वच्छता, अनुशासन और सेवा की भावना को आत्मसात करना चाहिए।

गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, रेलकर्मियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

Lucknow
Lucknow

इसी क्रम में लखनऊ स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक ने गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं रेलकर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। लखनऊ स्टेशन पर श्रमदान कार्यक्रम, बायो टैंक की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन, वेस्ट ऑफ आर्ट प्रदर्शनी, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का उद्घाटन, सफाई मित्रों को पीपीई किट का वितरण, स्काउट एवं गाइड द्वारा नुक्कड़ नाटक तथा स्वच्छता प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करने जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया।

स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सेवा की भावना जागृत करने का एक सशक्त मंच भी है रेलवे

Lucknow
Lucknow

महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने अपने संदेश में कहा कि रेलवे केवल परिवहन का माध्यम ही नहीं है, बल्कि जनमानस में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सेवा की भावना जागृत करने का एक सशक्त मंच भी है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे स्वच्छता को जीवन का अभिन्न अंग बनाते हुए इसे सतत जनांदोलन का रूप दें। मौके पर सीनियर DCM कुलदीप तिवारी भी मौजूद रहे।

 

Comments are closed.