त्योहारों में उत्तर रेलवे की नियमित ट्रेनों में पर्याप्त सीटें उपलब्ध, आज से बुक करें टिकट

पहले से टिकट बुक करें और वास्तविक समय में उपलब्धता की करते रहें जांच

586

Lucknow, (Mukesh Kumar): त्योहारों के आते ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ भी तेज़ी से बढ़ने लगी है। उत्तर रेलवे का कहना है कि नियमित ट्रेनों में पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं। यात्रियों को भीड़भाड़ से बचने के लिए त्योहारी स्पेशल पर निर्भर रहने के बजाय वंदे भारत, शताब्दी और मेल/एक्सप्रेस जैसी नियमित ट्रेनों में टिकट बुक करनी चाहिए।

उत्तर रेलवे की ओर से दी गई जानकारी

👉20172 निज़ामुद्दीन–रानी कमलापति वंदे भारत (चेयर कार): 191 सीटें, 1 अक्टूबर से

👉12002 निज़ामुद्दीन–भोपाल शताब्दी (चेयर कार): 200 सीटें, 1 अक्टूबर से

👉22436 नई दिल्ली–बनारस वंदे भारत (चेयर कार): 306 सीटें, 4 अक्टूबर से

👉22416 नई दिल्ली–बनारस वंदे भारत (चेयर कार): 654 सीटें, 3 अक्टूबर से

👉12034 नई दिल्ली–कानपुर शताब्दी (चेयर कार): 234 सीटें, 1 अक्टूबर से

👉12004 नई दिल्ली–लखनऊ शताब्दी (चेयर कार): 318 सीटें, 3 अक्टूबर से

👉26405 अमृतसर–श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत (चेयर कार): 168 सीटें, 1 अक्टूबर से

👉22447 नई दिल्ली–अंब अंदौरा (चेयर कार): 422 सीटें, 3 अक्टूबर से

👉22470 निज़ामुद्दीन–खजुराहो (चेयर कार): 299 सीटें, 1 अक्टूबर से

👉12015 नई दिल्ली–अजमेर शताब्दी (चेयर कार): 337 सीटें, 4 अक्टूबर से

IRCTC वेबसाइट, मोबाइल ऐप और अधिकृत एजेंटों के माध्यम से होगी बुकिंग

उत्तर रेलवे ने बताया कि इन नियमित ट्रेनों की बुकिंग IRCTC वेबसाइट, मोबाइल ऐप और अधिकृत एजेंटों के माध्यम से आसानी से की जा सकती है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे पहले से टिकट बुक करें और वास्तविक समय में उपलब्धता की जांच करते रहें।

यात्री आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का उठाएँ लाभ

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि वंदे भारत एक्सप्रेस तेज़ और आधुनिक यात्रा चाहने वालों के लिए प्रीमियम विकल्प है। शताब्दी एक्सप्रेस दिन की यात्राओं और बड़े शहरों को जोड़ने के लिए आदर्श है। मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें हर बजट के यात्रियों को किफायती और भरोसेमंद विकल्प देती हैं।

उत्तर रेलवे का कहना है कि, “त्योहारी सीज़न में नियमित ट्रेनें पूरी तरह से संचालित हो रही हैं। यात्री आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का लाभ उठाएँ और अपने प्रियजनों के साथ त्योहार का आनंद लें।”

Comments are closed.