सुमित सिंह को RLD के प्रोफेशनल मंच में मिली प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी, पार्टी को मिलेगी मजबूती

मुकेश वर्मा अवध के क्षेत्रीय अध्यक्ष तथा एडवोकेट ज्ञान प्रकाश पाण्डेय सुल्तानपुर के जिलाध्यक्ष मनोनीत

199

Lucknow: सुमित सिंह को राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के प्रोफेशनल मंच का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है। इसके अलावा मुकेश वर्मा को अवध का क्षेत्रीय अध्यक्ष तथा एडवोकेट ज्ञान प्रकाश पाण्डेय को सुल्तानपुर के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चौ. जयंत सिंह ने निर्देश पर सौंपी गई जिम्मेदारी

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. जयंत सिंह ने निर्देश दिए थे। जिस पर राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने अनुमोदन किया था। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. रामाशीष राय एवं प्रोफेशनल मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत चडढा की सहमति से इन्हें पदों पर जिम्मेदारी दी गई।

इन पदाधिकारियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल ने आशा जताई है कि सभी पदाधिकारी इस दायित्व का निर्वहन करते हुए भारत रत्न चौ. चरण सिंह एवं चौ. अजित सिंह की विचारधारा तथा पार्टी की रीति-नीति में आस्था रखते हुये राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने दी।

Comments are closed.