RPF अकादमी लखनऊ के अधिकारी मुकेश कुमार सोम ‘मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस’ से सम्मानित

गणतंत्र दिवस-2026 के अवसर पर दिया गया था यह सम्मान

30

Lucknow: उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जगजीवन राम रेलवे सुरक्षा बल अकादमी, लखनऊ के सहायक सुरक्षा आयुक्त – प्रशिक्षण मुकेश कुमार सोम को ‘मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें गणतंत्र दिवस-2026 के अवसर पर दिया गया था।

RPF की DG ने किया सम्मानित

रेलवे सुरक्षा बल स्थापना दिवस के अवसर पर यह प्रतिष्ठित पदक रेलवे सुरक्षा बल की महानिदेशक सोनाली मिश्रा ने उन्हें प्रदान किया। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए यह सम्मान दिया गया।

28 वर्षों का शानदार सेवाकाल

श्री सोम वर्ष 1997 में रेलवे सुरक्षा विशेष बल (RPSF) में नियुक्त हुए थे। लगभग 28 वर्षों के सेवाकाल में उन्होंने विभिन्न बटालियनों में कार्य किया और रेलवे संपत्ति एवं रेल यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ उग्रवादी गतिविधियों से जुड़े अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

BCAS में प्रतिनियुक्ति पर भी दी हैं सेवाएँ 

उन्होंने नई दिल्ली स्थित ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) में प्रतिनियुक्ति पर भी सेवाएँ दी हैं।अपनी उत्कृष्ट कार्यकुशलता के लिए श्री सोम को अब तक 17 नकद पुरस्कार, 02 प्रशंसा पत्र और 01 प्रशंसा मिल चुका है।

दिल्ली पुलिस आयुक्त भी कर चुके हैं सम्मानित

इसके अलावा G-20 शिखर सम्मेलन- 2023 के दौरान उन्हें “DG’s Commendation Disc/Certificate” से सम्मानित भी किया गया। वहीं, 03 अक्टूबर 2023 को दिल्ली में प्रतिनियुक्ति के दौरान दिल्ली पुलिस आयुक्त द्वारा उन्हें “Special Commendation Disc/Certificate of Delhi Police” से भी नवाजा गया।

Comments are closed.