उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में राजभाषा पखवाड़े का शुभारंभ, DRM का हिंदी के प्रसार को और अधिक बढ़ाने पर जोर

DRM कार्यालय में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की हुई बैठक

121

Lucknow, (Mukesh kumar): उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में 14 से 28 सितंबर तक राजभाषा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को DRM कार्यालय में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई, जिसमें वरिष्ठ अफसरों के साथ सभी विभागों के शाखा अधिकारी शामिल रहे।

हमारी संस्कृति, परंपरा और गौरवपूर्ण धरोहर भी है हिंदी: DRM

बैठक करते DRM सुनील कुमार वर्मा व अन्य अधिकारी
Lucknow

बैठक की अध्यक्षता करते हुए DRM सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि “हिंदी केवल एक भाषा नहीं है, यह हमारी संस्कृति, परंपरा और गौरवपूर्ण धरोहर है। संविधान ने इसे राजभाषा का सम्मान प्रदान किया है और यह हमारा दायित्व है कि हम सभी अपने कार्यालय एवं व्यक्तिगत जीवन में इसका अधिकाधिक प्रयोग करें।”

एक-दूसरे से और अधिक आत्मीयता से जोड़ती है हिंदी

DRM ने आगे कहा कि “हिंदी से हमारे कार्य न केवल सरल और सुगम होते हैं, बल्कि यह हमें एक- दूसरे से और अधिक आत्मीयता से जोड़ती है।” मंडल विद्युत इंजीनियर एवं मंडल राजभाषा अधिकारी निखिल कुमार तिवारी ने बताया कि पखवाड़े के दौरान विभिन्न स्टेशनों और कार्यालयों में राजभाषा ज्ञान प्रश्नोत्तरी, नुक्कड़ नाटक, तकनीकी संगोष्ठियाँ, हिंदी कार्यशालाएँ, साहित्यकारों की जयंती समारोह और काव्य गोष्ठी जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अपने निरीक्षणों में हिंदी संबंधी पहलुओं पर भी ध्यान और सुझाव दें अधिकारी

Lucknow
Lucknow

अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं ADRM शूरवीर सिंह चौहान ने अधिकारियों से अपील की कि वे अपने निरीक्षणों में हिंदी संबंधी पहलुओं पर भी ध्यान और सुझाव दें, ताकि राजभाषा प्रयोग- प्रसार की दिशा में और अधिक सार्थक प्रयास हो सकें।

प्रश्नोत्तरी, लघु निबंध एवं सुलेख प्रतियोगिताओं में भी अफसरों-कर्मचारियों का दिखा उत्साह

इस अवसर पर अधिकारियों के लिए प्रश्नोत्तरी तथा कर्मचारियों के लिए लघु निबंध एवं सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस अवसर पर सीनियर DCM कुलदीप तिवारी भी मौजूद रहे।

Comments are closed.