Lucknow Nagar Nigam में खाली पदों पर पदोन्नति व कर्मचारियों के लंबित PF देने को मंजूरी,11 बिंदुओं पर बनी सहमति

नगर निगम प्रशासन व कर्मचारी संघ के बीच वार्ता में बनी सहमति

278

इंडिन्यूज लाइन लखनऊ:
लखनऊ नगर निगम में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों, लिपिक व अन्य संवर्गों के खाली पदों पर पदोन्नति होगी। साथ ही 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लंबित भविष्य निधि का भुगतान भी किया जाएगा। नगर निगम और कर्मचारी संघ की बैठक में 11 बिंदुओं पर सहमति बनी है।

नगर निगम प्रशासन व कर्मचारी संघ के बीच वार्ता में बनी सहमति

Lucknow

11 विभिन्न बिंदुओं पर बनी सहमति

संघ की मंत्री विजयलक्ष्मी के मुताबिक,
नगर निगम प्रशासन से कर्मचारियों के लम्बित 30 सूत्रीय माँग- पत्र पर चर्चा हुई। जिसमें से 11 विभिन्न बिंदुओं पर सहमति बनी।

इन बिंदुओं पर बनी सहमति बनी

1- कार्यदाई श्रमिक वर्तमान श्रम विभाग से जारी शासनादेश के क्रम में पारिश्रमिक बढ़ेगा,
2- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिपिक पद व अन्य संवर्गों के रिक्त पदों पर पदोन्नति की जाएगी,
3- 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लंबित भविष्य निधि का भुगतान किया जाएगा,
4- कर्मचारियों की गुम व्यक्तिगत पत्रावली/सेवापुस्तिका का पुन: नियमानुसार बनाया जाएगा,
5- कर्मचारियों की सामूहिक बीमा योजना पालिसी लागू करना,
6- ACP भुगतान बिल का कम्प्यूटर से बनाए जाएंगे,
7- सेवाकाल में कर्मचारियों की पत्रावली का परिक्षण,
8- दिव्यांग/महिला अस्वस्थ कर्मचारियों के स्थानांतरण पर विचार,
9- कम्प्यूटर आपरेटर और शिक्षकों(कार्यदाई) के वेतन में असमानता दूर करना,
10- कार्यदायी संस्था के श्रमिकों के EPF और ESIC की व्यवस्था को सही किया जाएगा,
11- चिकित्सा प्रतिपूर्ति/अग्रिम की भुगतान कार्यवाही का सरलीकरण किया जाएगा।

नगर आयुक्त से शीघ्र ही सहमति का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित कराने का अनुरोध

Lucknow
Lucknow

संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा ने कर्मचारी हित में वार्ता करने के लिए नगर निगम प्रशासन को धन्यवाद कहा। उन्होंने आशा जताई है की नगर आयुक्त शीघ्र ही वार्ता पर बनी सहमति का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे, ताकि कर्मचारियों की लंबित मांगों की पूर्ति यथा समय पूरी हो सके।

बैठक में ये पदाधिकारी भी रहे शामिल

नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ की ओर से बैठक में उपाध्यक्ष मोहम्मद शोएब, हेमंत कुमार, मंत्री रेखा यादव, कार्यालय मंत्री शत्रुघ्न लाल बाल्मीकि, संगठन मंत्री अर्जुन यादव, संयुक्त मंत्री मनीष चंद्रपाल भी शामिल रहे।

Comments are closed.