लखनऊ में सनातन एकता महासम्मेलन में उठी ‘सनातन बोर्ड’ की मांग, साधू व संत बोलें- हिन्दू एकजुट हों!
प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना जागरूकता अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया सम्मेलन का उद्घाटन
इंडिन्यूज लाइन, लखनऊ:
श्री सदगुरू कबीर साहेब जयंती के अवसर पर गुरुवार को कुर्सी रोड, दसौली स्थित कबीर आश्रम में सनातन एकता महासम्मेलन का आयोजन किया गया। अखंड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा की ओर से आयोजित महासम्मेलन में साधू-संतों ने सनातन बोर्ड की मांग की। वहीं सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए हिन्दुओं की एकजुटता का आह्वान किया।
सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना जागरूकता अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनित कौशिक ने दीप प्रज्जवलित कर किया। सम्मेलन की शुरूआत गणेश स्तुति व दीप प्रज्जवलन के साथ हुयी।
सनातन संस्कृति की रक्षा के लिये सनातन बोर्ड बनाने की जरूरत: ऋषि त्रिवेदी
Related Posts
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा के लिये सनातन बोर्ड बनाये जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 1947 में धर्म के आधार पर भारत का विभाजन कर मुस्लिम समाज को इस्लामिक राष्ट्र के रूप में पाकिस्तान दे दिया गया लेकिन भारत के हिन्दुओं को धर्म निरपेक्ष के नाम से सिर्फ छलने का काम किया गया। इसकी वजह सनातन समाज का जातिवाद में बंटना है।

Comments are closed.