लखनऊ: महानगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैंप लगाकर चलाया सदस्यता अभियान

टोल फ्री नंबर को डायल करके लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई

0 185

लखनऊ, संवाददाता।

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को महाअभियान कैंप में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। साथ ही भाजपा के जारी किए गए टोल फ्री नंबर को डायल करके लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराया।

मध्य विधानसभा की बूथ संख्या 14 पर कैम्प लगाया गया था। महानगर मध्य -4 भाजपा नेता मण्डल मंत्री रवि प्रकाश जायसवाल ने आयोजन किया था।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के निर्देश के अनुसार लखनऊ महानगर में सदस्यता महाअभियान कैंप लगाया गया।

इस दौरान आशीष सैनी, हर्षित पांडेय, सौरभ गुप्ता, पिंटू बजाज, दिलीप गुप्ता, अप्पू खान, प्रदीप गुप्ता, कमलावती आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply