‘आगरा में आठ लाख भाजपा कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य’, मंत्री AK शर्मा ने किया सदस्यता अभियान का शुभारम्भ
प्राथमिक सदस्यों के साथ सक्रिय सदस्य भी बनाएगी पार्टी
आगरा/लखनऊ, संवाददाता।
उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने बुधवार को आगरा के पूर्व ब्रज क्षेत्र कार्यालय से भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अभियान के दौरान आगरा में आठ लाख कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य पार्टी ने रखा है। पार्टी प्राथमिक सदस्यों के साथ सक्रिय सदस्य भी बनाएगी।
पार्टी द्वारा 8800002024 नंबर जारी किया गया है, जिस पर मिस्ड कॉल करके प्रक्रिया पूरी कर डिजिटल सदस्य बनाए जाएंगे।
PM मोदी ने दो सितम्बर को की बीजेपी के सदस्यता अभियान की शुरूआत
मंत्री श्री शर्मा ने बताया कि 02 सितम्बर को बीजेपी के सदस्यता अभियान की शुरूआत प्रधानमंत्री ने की थी। इसी दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री को सदस्यता दिलाई। वहीं 03 सितम्बर को मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के हाथों सदस्यता ग्रहण की।
इसी प्रकार से भारतीय जनता पार्टी के जो सदस्य थे, उन सभी ने भी अपनी-अपनी सदस्यता का नवीनीकरण किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिसकी भी सदस्यता है, उनको भी दोबारा नए सिरे से सदस्यता लेनी है। और सभी ने इसकी शुरुआत कर दी है। अब आगरा जिले में इसकी विशेष रूप से शुरुआत की जा रही है।
मीडिया से भी अभियान को जन- जन तक पहुंचाने का अनुरोध
प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री श्री शर्मा ने सभी मीडिया साथियों से अनुरोध किया कि पार्टी के सदस्यता अभियान के संदेश को जन जन तक पहुंचाने और सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।
प्रयासों से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी
Related Posts