BJP सदस्यता अभियान: मऊ में एक लाख लोगों को भाजपा का सदस्य बनाना है- A.K. शर्मा
गृह जनपद मऊ और आजमगढ़ जिले के सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद कर रहे थे मंत्री
लखनऊ, संवाददाता।
उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री A.K. शर्मा ने कहा है कि इस बार अभियान में मऊ में सभी के सहयोग से कम से कम एक लाख भाजपा सदस्य बनाने का प्रयास किया जाएगा।
श्री शर्मा रविवार को ग्रेटर नोएडा स्थित अपने आवास से गृह जनपद मऊ और आजमगढ़ जिले के सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद कर रहे थे।
प्रधानमंत्री खुद भी अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कर शुरू करेंगे अभियान
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2 सितंबर से अपना दूसरा राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान शुरु कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद भी अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कर नई दिल्ली से इस अभियान की शुरुआत करेंगे।
उन्होंने बताया कि सभी मंत्रियों को 25 हज़ार सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है लेकिन इस बार मऊ क्षेत्र में सभी के सहयोग से कम से कम एक लाख सदस्य बनाने का प्रयास किया जाएगा।
सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी बीजेपी की विचारधारा और पार्टी की छवि को जन- जन तक पहुंचाएंगे
श्री शर्मा ने बताया कि बीजेपी प्रत्येक 06 वर्षों बाद अपना सदस्यता अभियान चलाती है, इस बार यह अभियान 02 से 24 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पार्टी को बूथ और शंकुल स्तर पर मजबूत करने के लिए बीजेपी की विचारधारा और पार्टी की छवि को जन- जन तक पहुंचाएंगे। प्रत्येक गांव, मोहल्ला और हर घर तक पहुंचकर लोगों की परेशानियों को जानेंगे और उनका समाधान भी कराएंगे।
Related Posts