जनआकांक्षा 2025 विशाल जन संकल्प सभा आज, जानें क्या होगा खास

नजफगढ़ में आयोजित होगा कार्यक्रम, पहुंचेगी सांसद कमलजीत सहरावत

0 198
नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले लोगों के सुझाव जानने और उनकी आकांक्षाओं को समझने के लिए रविवार को नजफगढ़ में जनआकांक्षा 2025 विशाल जन संकल्प सभा का आयोजन होगा। इस आयोजन में पश्चिमी दिल्ली से सांसद कमलजीत सहरावत सहित अन्य नेता शामिल होंगे। दिल्ली नगर निगम के नजफगढ़ जोन के अध्यक्ष अमित खरखड़ी ने बताया कि 8 दिसंबर 2024 को नजफगढ़ में आयोजित होने वाली नजफगढ़ जनआकांक्षा 2025 विशाल जन संकल्प सभा का आयोजन पुराना खैरा रोड दोपहर 3 बजे होगा। इस ऐतिहासिक सभा में नजफगढ़ के उज्ज्वल भविष्य पर चर्चा होगी। इस आयोजन में हरियाणवी कलाकार प्रदीप बुरा, पूजा हुड्डा सहित अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुति भी देंगे।

Leave A Reply