9-10 अगस्त को राजस्थान दौरे पर रहेंगे उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति जोधपुर में न्यायिक अधिकारियों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे

0 229

नई दिल्ली
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और डॉ. सुदेश धनखड़ 9 अगस्त, 2024 से जोधपुर, राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपनी यात्रा के पहले दिन धनखड़ जोधपुर में न्यायिक अधिकारियों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे।
दूसरे दिन उपराष्ट्रपति राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर के प्लेटिनम जयंती समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे।

Leave A Reply