UP NHM कर्मियों को मतदान के लिए जागरूक करने के अभियान की शुरुआत

रायबरेली जिले से हुई शुरुआत

0 73

लखनऊ
संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ की उत्तर प्रदेश कार्यकारणी ने NHM के कर्मचारियों को मतदान के लिए जागरुक करने का अभियान शुरू किया गया है। इसकी शुरूआत रविवार को रायबरेली जिले से हुई है।
संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारणी ने डॉ. अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय रायबरेली में मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें अन्य जनपदों से आये संगठन पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।

बैठक में शामिल पदाधिकारी

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल गुप्ता ने गोष्ठी में उपस्थित सभी सदस्यों को मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने को कहा। उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व का हिस्सा बनने के लिए लोगों को शपथ दिलाई।
प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय ने बताया कि मतदाता जागरुकता गोष्ठी के लिए आज से शुरूआत कर दी गई। इसके बाद अब सभी जिलों में इस तरह की गोष्ठी की जायेगी। जिससे NHM से जुड़े संविदा कर्मियों का शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरुक किया जा सके।
गोष्ठी में डॉ. सौरभ शर्मा, डॉ. रुचि सिंह, नीरज मौर्य, राजेंद्र तिवारी, संतोष पाण्डेय, प्रदीप यादव, अभयानंद, महेंद्र बहादुर, डॉक्टर आनंद त्रिपाठी, डॉक्टर बीएन पाल, अजय प्रकाश तिवारी, अटल कुमार राय, दिनेश सिंह, विमल सिंह, शिव मोहन, कामतानाथ, राजकुमार, पूनम पाल, आशीष, संदीप तिवारी मौजूद आदि रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.