PNB का फेस्टिव क्रेडिट कार्ड ऑफर, Amazon-Flipkart से लेकर ट्रैवल-डाइनिंग तक छूट और कैशबैक

प्रमुख ब्रांड्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उठा सकते हैं विशेष लाभ

7

Lucknow: पंजाब नैशनल बैंक (PNB) ने नवंबर 2026 के पूरे महीने के लिए अपने रिटेल क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए विशेष फेस्टिव ऑफर की श्रृंखला की घोषणा की है। इन ऑफर्स के तहत ग्राहकों को खरीदारी, ट्रैवल, डाइनिंग, मनोरंजन और रोजमर्रा के खर्चों पर आकर्षक छूट, तत्काल बचत और कैशबैक मिलेगा।

किन ब्रांड्स पर मिलेगा लाभ?

ग्राहक Amazon, Flipkart, Reliance Digital, Jio, Vivo, MakeMyTrip, Goibibo, EaseMyTrip, Paytm, Cleartrip, FirstCry, PVR, Swiggy, Zomato और Zepto जैसे प्रमुख ब्रांड्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विशेष लाभ उठा सकते हैं।

बचत को अधिकतम करने का मौका

फेस्टिव शॉपिंग और ट्रैवल बुकिंग से लेकर डाइनिंग और मनोरंजन तक, ये ऑफर ग्राहकों को परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाते हुए बचत को अधिकतम करने का मौका देंगे। बैंक रोजमर्रा की खरीदारी और पात्र डिजिटल लेन-देन पर भी अतिरिक्त लाभ दे रहा है।

ग्राहकों को ज्यादा मूल्य और सुविधा देने की प्रतिबद्धता

PNB का कहना है कि इस पहल के जरिए वह ग्राहकों को ज्यादा मूल्य और सुविधा देने की प्रतिबद्धता को दोहरा रहा है, जिससे उत्सव का मौसम और अधिक आनंदमय व किफायती बने।

Comments are closed.