लखनऊ: KGMU में तैनात महिला संविदा कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान, हत्या या खुदकुशी पर सस्पेंस

फंदे से लटकता शव देखकर मचा हड़कंप

0 242

लखनऊ, रिपोर्टर।
लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के गांधी वार्ड में आउटसोर्सिंग पर तैनात वार्ड आया बिट्टन ने फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह फंदे से लटकता शव देखकर हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांधी वार्ड स्थित वार्ड नंबर 6 में अफरा- तफरी मच गई। करीब 45 वर्षीय बिट्टन आउटसोर्सिंग के तहत वार्ड आया के पद पर तैनात थी। वह आवास विकास कालोनी में रहती थीं। सुबह शिफ्ट चेंज होने के दौरान पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी ने महिला का शव फंदे से लटकते हुए देखा। इसके बाद उसने केजीएमयू प्रशासन को घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि महिला रात के शिफ्ट में काम करने आई थी। महिला के परिवार के अन्य सदस्य भी केजीएमयू में कार्यरत है। फिलहाल पुलिस हत्या या आत्महत्या जैसे कई एंगल पर जांच कर रही है।

Leave A Reply