सेवानिवृत्त कर्मियों के मैट्रिक पेंशन को बनी कमेटी, कर्मचारी संघ ने की थी मांग

महापौर, नगर आयुक्त एवं निगम प्रशासन ने संज्ञान लेकर की कार्रवाई

0 100

लखनऊ, रिपोर्टर।
नगर निगम के सेवानिवृत कर्मचारियों को मैट्रिक पेंशन का लाभ दिलाने के लिए कमेटी बनाई गई है। सेवानिवृत वरिष्ठ कर्मचारी राम रंग मिश्रा ने मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री से इस सम्बंध में अपनी शिकायत दर्ज कराई। उत्तर प्रदेश नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि इस मामले को प्रमुखता से उठाया गया था। जिसका महापौर, नगर आयुक्त एवं निगम प्रशासन ने संज्ञान लेकर सेवानिवृत कर्मचारियों के हित में मैट्रिक पेंशन का लाभ दिलाने के लिए कमेटी का गठन किया।
अध्यक्ष ने राजेश सिंह ने अपने संगठन की तरफ से तत्काल कार्रवाई के लिए नगर आयुक्त एवं नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार जताया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.