लखनऊ: बजट में टैक्स स्लैब में बदलाव से छोटे कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत

12 लाख तक की आय करमुक्त किया जाना स्वागत योग्य

0 207

Indinewsline, Lucknow:
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में लगातार आठवीं बार बजट पेश किया। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय कुमार पाण्डेय ‘अज्जू’ ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

12 लाख तक की आय करमुक्त किया जाना स्वागत योग्य
अजय कुमार पाण्डेय ‘अज्जू’ ने बताया कि टैक्स स्लैब में बदलाव, 12 लाख तक की आय करमुक्त किया जाना स्वागत योग्य है। जो मध्यम वर्ग के नागरिकों और छोटे कार्मिकों के लिए लाभकारी होगा।

36 और कैंसर मेडिसिन को कस्टम ड्यूटी से मुक्त करना बेहतर कदम
इसके अलावा 36 और कैंसर मेडिसिन को कस्टम ड्यूटी से मुक्त किया गया है, जो पीड़ित मरीजों को राहत देगी। उन्होंने कहा कि बजट में स्थाई रोजगार व कर्मचारी कल्याण की घोषणा नहीं हुई। अत: यह बजट कर्मचारी हितों के प्रतिकूल हुआ, वहीं आयकर स्लैब के बदलाव से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

Leave A Reply