बजट का चीफ फार्मासिस्ट ने किया स्वागत, बोले-कैंसर का इलाज व दवा सस्ता होने से मिली बड़ी राहत

महंगे इलाज और दवा से होती थी कैंसर से पीड़ित जनता को परेशानी

0 223

Indinewsline, Lucknow:
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में लगातार आठवीं बार बजट पेश किया। डिप्लोमा फार्मेसी राज्यपत्रित संघ के चीफ फार्मासिस्ट राजीव कुमार ने सरकार के पेश बजट का स्वागत किया है।

महंगे इलाज और दवा से होती थी कैंसर से पीड़ित को परेशानी
चीफ फार्मासिस्ट राजीव कुमार ने सरकार के पेश बजट का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार ने जो फैसला लिया वह उचित है। कैंसर का इलाज महंगा होता है। इसकी दवाएं भी बहुत महंगी होती है। जिससे हर वर्ग के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।

36 दवाओंं को टैक्स फ्री या दाम कम होने से जनता को राहत
उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्तमान में जो 36 दवाओंं को टैक्स फ्री या दाम कम किया है। इससे आम जनता को जाहिर तौर पर फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि आम जनता के लिए सरकार का यह फैसला बहुत अच्छा है।

Leave A Reply