यह सिर्फ पार्टियों का नहीं बल्कि लोकतंत्र को बचाने का ‘गठबंधन’ है- चौधरी सुनील सिंह

इंडिया अलायंस की हिस्सा चौधरी चरण सिंह की पार्टी लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने भी दिल्ली के रामलीला मैदान में 28 विपक्षी दलों के साथ 'लोकतंत्र बचाओ रैली' के साथ मंच साझा किया।

0 106

नई दिल्ली/लखनऊ
इंडिया अलायंस की हिस्सा चौधरी चरण सिंह की पार्टी लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने भी दिल्ली के रामलीला मैदान में 28 विपक्षी दलों के साथ ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ के साथ मंच साझा किया।
चौधरी सुनील सिंह ने संबोधन में कहा कि यह सिर्फ पार्टियों का गठबंधन नहीं, बल्कि देश की लोकतंत्र को बचाने का गठबंधन है। आज गठबंधन देश को एकजुट करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश को एक सामूहिक नेतृत्व की आवश्यकता है जो युवाओं और समाज के सभी वर्गों की जरूरतों और आकांक्षाओं के प्रति उत्तरदायी हो। हमें ऐसी सरकार चाहिए जो अपने संवैधानिक दायित्वों के प्रति संवेदनशील हो।
चौधरी सुनील सिंह कहा कि NDA को इस बात का डर भी है कि गठबंधन सफल हो गया तो क्या होगा? उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जी सभी मुद्दे को लेकर चर्चा करते रहते हैं, लेकिन देश के अन्नदाताओं के लिए कुछ नहीं बोलते। आज लोकदल इस रामलीला के ऐतिहासिक दिन पर लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए गठबंधन नेताओं के साथ है।

नई दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली में मंच पर बाएं बैठे लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह व अन्य।

मंच पर मौजूद चौधरी सुनील सिंह ने महारैली का नारा तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ के नारे को दुहराया।
उन्होंने कहा कि आज देश संकट में है, मुझे ऐसा लग रहा है कि हमारे लोकतंत्र के साथ कुछ ऐसा हो रहा है जो लोकतांत्रिक आत्मा को खत्म कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में बोलना अब खतरनाक बात बन गई है। राष्ट्र गया, सत्य गया, स्वतंत्रता गई, आज देश का सबसे बड़ा दुश्मन बेरोजगारी है। सरकार गरीबी और बेरोजगारी को दूर करने और किसानों का कल्याण करने के मुद्दे पर ध्यान देने में विफल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.