IRITM लखनऊ में पिंक प्लांटेशन: महिलाओं के नेतृत्व में हरित अभियान

संस्थान में 31 अक्टूबर 2026 तक चल रहा विशेष स्वच्छता अभियान 2

8

Lucknow: भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (IRITM), लखनऊ में विशेष स्वच्छता अभियान-2026 के अंतर्गत गुरुवार को “पिंक प्लांटेशन” – महिला नेतृत्व आधारित हरित अभियान का आयोजन किया गया। प्रोफेसर (प्रशासन) कृष्णा तिवारी ने यह जानकारी दी।

Lucknow
Lucknow

संस्थान में 31 अक्टूबर 2026 तक चल रहा विशेष स्वच्छता अभियान

संस्थान में विशेष स्वच्छता अभियान 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चल रहा है, जिसके तहत स्वच्छता, पर्यावरणीय स्थिरता और अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

संकाय सदस्य, कर्मचारी और प्रशिक्षु उत्साहपूर्वक हुए शामिल

Lucknow
Lucknow

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ज्योति दनसाना और विशिष्ट अतिथि अपर्णा त्रिपाठी रहीं। संस्थान के महानिदेशक प्रभास दनसाना और अपर महानिदेशक संजय त्रिपाठी भी मौजूद रहे। संकाय सदस्य, कर्मचारी और प्रशिक्षु उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

समावेशी पर्यावरण के निर्माण की सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक

देशज पौधों का रोपण: महिला अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं ने नेतृत्व के साथ मिलकर परिसर में देशज पौधों का रोपण किया और संरक्षण का संकल्प लिया। यह पहल हरित, स्वस्थ और समावेशी पर्यावरण के निर्माण की सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

कार्यक्रम में “प्लांट एवं पॉट कार्यशाला” भी आयोजित

Lucknow
Lucknow

कार्यक्रम में “प्लांट एवं पॉट कार्यशाला” भी हुई, जिसमें महिला कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा “स्वच्छ रंग” – स्वच्छता सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं ने स्वच्छता विषयक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

यह चल रही गतिविधयां

Lucknow
Lucknow

स्वच्छता अभियान में ये गतिविधियां चल रही हैं। परिसर, छात्रावास, कार्यालय और जल टंकियों की गहन सफाई, प्लास्टिक कचरा निस्तारण, पोस्टर निर्माण, स्वास्थ्य जांच शिविर, संविदा कर्मियों का सम्मान और अप्रचलित अभिलेख, फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक सामग्री का व्यवस्थित निस्तारण।

 

Comments are closed.