DRM ने प्रयागराज संगम-प्रयाग-फाफामऊ का किया निरीक्षण, माघ मेला की तैयारियों का लिया जायजा

माघ मेला के दौरान सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरा करने के दिए निर्देश

10

Lucknow: उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के DRM सुनील कुमार वर्मा ने आगामी माघ मेला को देखते हुए गुरुवार को प्रयागराज संगम, प्रयाग जं. और फाफामऊ जं. का निरीक्षण किया।

उन्होंने श्रद्धालुओं और यात्रियों की संभावित अतिरिक्त संख्या को ध्यान में रखते हुए यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, प्रतीक्षालय, शौचालय, खानपान, प्रवेश-निकास और यात्री आवागमन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह जानकारी सीनियर DCM समर्थ गुप्ता ने दी।

प्रयागराज संगम पर स्वच्छता बेहतर रखने के निर्देश

Lucknow
Lucknow

DRM ने प्रयागराज संगम पर पे एंड यूज़ शौचालय, किचन एवं कैंटीन, प्रतीक्षालय, प्रवेश-निकास द्वार, पार्किंग, प्लेटफॉर्म 2 और 3, लोको पायलट रनिंग रूम, ट्रेन कोच क्लीनिंग और कोच केयर सेंटर का निरीक्षण कर स्वच्छता बेहतर रखने के निर्देश दिए।

प्रयाग जं. पर प्लेटफॉर्म 1 और यात्री सुविधाओं का किया निरीक्षण

Lucknow
Lucknow

वहीं प्रयाग जं. पर प्लेटफॉर्म 1 और यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। प्रतीक्षालयों की मरम्मत समय से पूरा करने और शौचालयों की सफाई के निर्देश दिए। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद कर ज्ञापन भी प्राप्त किया।

फाफामऊ जं. पर कर्मचारियों से किया संवाद

Lucknow
Lucknow

दूसरी ओर DRM ने फाफामऊ जं. पर प्रतीक्षालय, वातानुकूलित प्रतीक्षालय, शौचालय और फूड कोर्ट का निरीक्षण किया। इसके बाद फाफामऊ-प्रतापगढ़ मार्ग पर लेवल क्रॉसिंग LC-63-C का निरीक्षण कर कार्यरत कर्मचारी से संवाद किया।

माघ मेला के दौरान सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश

Lucknow
Lucknow

DRM ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि माघ मेला के दौरान सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी की जाएं। स्टेशनों पर स्वच्छता, पेयजल, खानपान, यात्री सुविधाएं, प्रवेश-निकास और भीड़ प्रबंधन सुचारु रखा जाए तथा सभी विभाग समन्वय के साथ काम करें। इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments are closed.