नवरात्रि 2026: 11 से 20 अक्टूबर तक 10 दिन, हाथी पर आएंगी मां दुर्गा

जाने- माने ज्योतिषाचार्य S.S. नागपाल ने दी विशेष जानकारी

12

Lucknow: शारदीय नवरात्रि का महापर्व इस वर्ष 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक रहेगा। यानी यह 10 दिन तक मनाया जाएगा। नवरात्रि के दिनों में देवी दुर्गा हिमालय से पृथ्वी लोक में आती हैं और अपने भक्तों के घरों में 9 दिनों तक विराजमान होती हैं। यह जानकारी जाने- माने ज्योतिषाचार्य S.S. नागपाल ने दी।

प्रतिपदा से नवमी तक मनाई जाती है नवरात्रि

लखनऊ में अलीगंज स्थित स्वास्तिक ज्योतिष केन्द्र के ज्योतिषाचार्य नागपाल ने बताया कि नवरात्रि अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक मनाई जाती है। इस बार काशी पंचांग के अनुसार अष्टमी तिथि की वृद्धि हो रही है।

तिथियां: अष्टमी 18 अक्टूबर पूरे दिन से 19 अक्टूबर प्रातः 06:53 बजे तक रहेगी। नवमी 19 अक्टूबर प्रातः 06:53 बजे से 20 अक्टूबर प्रातः 09:34 तक रहेगी।
20 अक्टूबर को दुर्गा मां की प्रतिमा का विसर्जन, व्रत का पारण और विजयादशमी पर्व मनाया जाएगा।

हाथी पर देवी का आगमन: इस बार माता का आगमन हाथी पर हो रहा है। हाथी को शक्ति, स्थिरता, धैर्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिषाचार्य एस.एस. नागपाल के अनुसार हाथी पर माता का आगमन देश में अच्छी वर्षा, कृषि समृद्धि और सुख-शांति का संकेत देता है।

नवरात्रि के 9 दिन – 9 स्वरूप:

– प्रतिपदा, 11 अक्टूबर: मां शैलपुत्री, कलश स्थापना
– द्वितीया, 12 अक्टूबर: मां ब्रह्मचारिणी
– तृतीया, 13 अक्टूबर: मां चंद्रघंटा
– चतुर्थी, 14 अक्टूबर: मां कूष्मांडा
– पंचमी, 15 अक्टूबर: मां स्कंदमाता
– ष्ठी, 16 अक्टूबर: मां कात्यायनी
– सप्तमी, 17 अक्टूबर: मां कालरात्रि
– महाअष्टमी, 18 अक्टूबर: मां महागौरी
– महानवमी, 19 अक्टूबर: मां सिद्धिदात्री
– दशमी, 20 अक्टूबर: नवरात्रि पारण, दुर्गा विसर्जन एवं विजयादशमी।

Comments are closed.