लोकतंत्र व न्याय पालिका खतरे में, जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने को तैयार- चौधरी सुनील सिंह

लोकदल की इंडिया गठबंधन के साथ मुख्य रूप से चार सीटों मथुरा, फतेहपुर सीकरी, अलीगढ़ व ग्रेटर नोयडा पर हो रही चर्चा

0 99

लखनऊ
आज लोकतंत्र व न्याय पालिका खतरे में है। अब देश का आम मतदाता किसानों, मजदूरों व गरीबों को उनका जायज हक दिलाने तथा केंद्र की भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना चुका है। इसलिए लोकदल इंडिया गठबंधन का हिस्सा बना है। यह बातें लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने बुधवार को लखनऊ मॉल एवेन्यू स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफेंस को संबोधित करते हुए कही।
चौैधरी सुनील सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन के साथ मुख्य रूप से चार सीटों पर बात चल रही है। जिसमें मथुरा, फतेहपुर सीकरी, अलीगढ़ व गे्रटर नोयडा शामिल है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने, किसानों को उनका हक एवं समान विचारधारा रखने वाले भारत जोड़ो नया यात्रा में हम इण्डिया गठबंधन के साथ है।
उन्होंने कहा कि आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चैधरी इंडिया गठबंधन से अलग होकर एनडीए में शामिल हो गए। इसके बाद रिक्त स्थान की पूर्ति करने के लिए मुंबई में राहुल गांधी के हाथ को मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुआ। वर्ष 1979 से 1980 में तत्कालीन श्रीमती इंदिरा गांधी के सहयोग से चौधरी चरण सिंह प्रधानमंत्री बने और किसान हित में कई फैसले लिए थे।
चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा भारत रत्न दिये जाने के बाद राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने जिस तरह से इंडिया गठबंधन से अलग होकर एनडीए में शामिल होने का निर्णय लिया है। इससे किसानों में काफी रोष है। किसान नाराज है। अब किसानों ने भी तय कर लिया है कि भाजपा के साथ जाने वाली राष्ट्रीय लोकदल को लोकसभा चुनाव में करारा जवाब दिया जाएगा।
लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेता तथा सांसद राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे भारत जोड़ो यात्रा इस देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बढ़ाने के लिए सही दिशा में कार्य कर रही है। राहुल गांधी और हमारी विचारधारा समान है। इसलिए लोकदल भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुडकर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए इंडिया गठबंधन का साथ दे रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य उस विचारधारा के खिलाफ खड़ा होना है जो इस देश की नींव को नष्ट करना चाहती है।
इलेक्ट्रो बॉन्ड के प्रश्न पर चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि एसबीआई ने इलेक्शन कमिशन को दी जानकारी में बॉन्ड के नंबर छिपा लिए हैं। उसमें हर चंदे के साथ चंदा देने की तारीख भी है। चंदा देने के पहले या बाद सरकार से इन उद्योगपतियों को क्या- क्या फायदा हुआ? उद्योगपतियों से लूट और लूट के बदले उद्योगपतियों को भारत लूटने की आजादी नहीं देनी चाहिए। ये पैसे देश के टैक्स का पैसा है। सरकार कहती है काला धन लायेंगे, ये तो छोडि़ए इलेक्ट्रो बॉन्ड के धंधे से सरकार ने देश का पैसे को ही काला कर दिया।
उन्होंने कहा कि चुनावी बिगुल बज चुका है। हम जनता के जीवन से जुड़े जमीनी मुद्दों को लेकर चुनाव में उतर रहे हैं। इंडिया गठबंधन को मजबूत करने और किसान आंदोलन की ताकत को बढ़ाने के लिए लोकदल हर संभव प्रयास के साथ ही सत्ता लोभियों को 2024 लोकसभा चुनाव में सबक सिखाने के लिए किसान वोट की चोट देने के लिए तैयार बैठा हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.