भोपाल: हेल्थ चेकअप कराकर लौट रही AIG प्रतिभा त्रिपाठी की हार्ट अटैक से मौत

कोरोना संक्रमित होने के बाद से ही बिगड़ गई थी सेहत

0 225

भोपाल, रिपोर्टर।
इंदौर से हेल्थ चेकअप कराकर लौट रही भोपाल में पदस्थ असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (AIG) प्रतिभा त्रिपाठी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनकी देवास के सोनकच्छ के पास तबीयत बिगड़ गई। उनको तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। प्रतिभा स्टेट पुलिस सर्विस 2008 बैच की अधिकारी थी।
प्रतिभा त्रिपाठी महिला सेल में पदस्थ थीं। वर्ष 2020 में उन्हें कोरोना हुआ था। इसके बाद से ही उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता था। कोरोना काल में ही उन्होंने बच्चे को जन्म दिया था। लगातार मेडिकल लीव पर रहीं। डॉक्टरों की सलाह के बाद अक्टूबर 2023 में उन्होंने नौकरी ज्वाइन की थी। वे भोपाल में महिला सेल की AIG थीं। पिछले कुछ दिनों से दोबारा उनका स्वास्थ्य खराब रहने लगा था, उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी थी। मेडिकल चेकअप कराने शनिवार को वे इंदौर गई थीं।
प्रतिभा के पति डॉक्टर शिशिर पंडित दिल्ली में रहते हैं। वे मूल रूप से इंदौर के रहने वाले हैं। शिशिर पत्नी का चेकअप कराने के लिए इंदौर आए हुए थे। सोमवार को पत्नी को ड्रॉप करने भोपाल जा रहे थे। रास्ते में ही पत्नी की तबीयत बिगड़ गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.